रायपुर
प्रगतिशील यादव महासंघ ने अस्पताल को सौंपे एयर कूलर
19-Apr-2022 7:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 अप्रैल। सिखों के नौवें गुरु गुरुतेग बहादुर की 400वीं जयंती पर उनके उपदेश से सीख लेते हुए प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ के जनसंपर्क अधिकारी अशोक यादव के नेतृत्व में मंगलवार को डॉ आंबेडकर अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चे, जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों की सेवा के निमित्त दो एयर कूलर प्रदान किए।
इस अवसर पर निरंजन सिंह यादव, रजनीश यादव, रविंद्र सिंह यादव, मुकेश यदु सी.ए. शशिकांत यादव, रंजीत अग्रवाल, सरदार राजिंदर सिंह घई आदि विशिष्टजन भी उपस्थित थे। मेकाहारा के अधीक्षक डा.बीपीएस नेताम एवम उपस्थित डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ ने मुक्तकंठ इस नेक काज प्रशंसा की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे