रायपुर
पर्यटन, संस्कृति की समीक्षा बैठक में सीएम के निर्देश
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 19 अप्रैल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विभागीय समीक्षा बैठकों का क्रम जारी है। उन्होने आज पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा की।
इसमे मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं अमरजीत भगत भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने नवीन पर्यटन केंद्र विकसित करने निर्देश दिए । पुराने मोटल्स के समुचित उपयोग हेतु कार्ययोजना की प्रगति की जानकारी ली। सीएम ने रामवन गमन पर्यटन परिपथ के प्रत्येक कार्य पर विस्तृत चर्चा की। सीएम ने घोषणा की कि सतरेंगा एवं गंगरेल डेम में पर्यटन सुविधाएं बढाई जायेंगीं अमरकंटक जाने बनेगी नयी गुणवत्तायुक्त सडक़ बनेगी ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोक कलाकारों से योजनाओं का प्रचार प्रसार कराने निर्देश दिए। स्थानीय बोली और शैली में योजनाओं को नागरिकों तक पहुचाने और विशेष संरक्षित जनजातियों तक उनकी भाषा शैली में योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।