रायपुर

असली सोने का लालच देकर धोखाधड़ी, 1 गिरफ्तार
18-Apr-2022 5:34 PM
असली सोने का लालच देकर धोखाधड़ी, 1 गिरफ्तार

रायपुर, 18 अप्रैल। रायपुर में असली सोने का लालच देकर हजारों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक शहद विक्रेता को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। ठग ने एक महिला को नकली सोने की बिस्किट के एवज में 15,000 रुपए ले लिया था।

मामला गुढिय़ारी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार भांठापारा निवासी बैठालू सांवारा (45) 25 अक्टूबर 2021 को राजधानी में शहद बेचने आया था। इससे गुढिय़ारी निवासी पद्मनी शर्मा  (52)  ने 5 लीटर शहद ली थी। आरोपी ने पद्मनी को अपने पास पुराना सोना होने की बात कहकर अपने पास रखे एक सोने के जैसा बिस्किट दिया और उसके के एवज में 15,000 रुपए ले लिया। इसके बाद पद्मनी ने सोने के बिस्किट को एक ज्वेलर्स में जाकर चेक कराई तो सोना नकली निकला।

 इसके बाद पद्मनी ने सोमवार को फिर बैठालू सांवारा को रायपुर में घूमते देखा। इस पर पद्मनी ने आज ही गुढिय़ारी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। आवेदिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 


अन्य पोस्ट