रायपुर
शादी का झांसा देकर युवती से रेप, शिकायत के बाद डीडी नगर में केस दर्ज
18-Apr-2022 4:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 अप्रैल। डीडी नगर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर परिचित ने युवती की अस्मत लूटी। मामले में शिकायत होने पर पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज किया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी अमित वर्मा के खिलाफ में धारा 376 के तहत अपराध दर्ज किया। जनवरी महीने में आरोपी ने युवती को झांसे में लेकर उसकी अस्मत लूटी। आरोपी भरोसा दिलाते हुए लगातार शारीरीक संबंध बनाने दबाव बनाते रहे। कई महीने गुजर जाने के बाद युवती ने जब शादी की बात कही, आरोपी उससे मुकर गया। शादी करने दबाव बनाने पर संपर्क खत्म कर लिया। मामले में पीडि़ता ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर केस रजिस्टर्ड किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे