रायपुर

सीआरपीएफ ने ड्रोन से बम गिराए जाने की खबरों को सिरे से खारिज किया
17-Apr-2022 5:13 PM
 सीआरपीएफ ने ड्रोन से बम गिराए जाने की खबरों को सिरे से खारिज किया

रायपुर, 17 अप्रैल। सीआरपीएफ ने सुकमा जिले के गांवो में ड्रोन से बम गिराए जाने की खबरों को सिरे से खारिज किया है। एक बयान में सीआरपीएफ ने कहा कि माओवादी बौखलाहट में ऐसे खबरे फैला रहे हैं।

 माओवादियों के द्वारा शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसमें उन्होंने सुरक्षा बलों पर आरोप लगाया है कि 14-15 अप्रैल के बीच की रात को बोट्टेम, रासम, एरॉम, मेट्टागुडेम, साकिलेर, मडपा दुलेड़, कन्नैमरका, पोट्टेमंगुम, बोत्तम आदि गांवो पर स्थित उनके ठिकानों पर ड्रोन द्वारा हमला किया गया है।

सीआरपीएफ ने माओवादियों पर इस तरह की ड्रोन कार्रवाई के आरोपों का खंडन किया है। सरकार द्वारा की जा रही विकास संबंधी गतिविधियों के कारण स्थानीय आबादी का समर्थन माओवादी तेजी से खो रहे हैं , जिसे हासिल करने के लिए वे तरह -तरह के झूठे आरोप लगाते रहे हैं ।


अन्य पोस्ट