रायपुर
छत्तीसगढ़ में आप चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी-डॉ. पाठक
17-Apr-2022 2:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 अप्रैल। आप पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर पर आज रायपुर पहुंचे। दोपहर को प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ. पाठक ने कहा कि आप ने मुझे राज्यसभा भेजकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। पार्टी छत्तीसगढ़ में अगला चुनाव लड़ेगी और जीतकर सरकार भी बनाएगी। उन्होंने कहा कि देश में सारी समस्याओं का कारण केवल राजनीति ही है। कांग्रेस-भाजपा भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं करते। दोनों दलों ने बार-बार देश को धोखा दिया है। जनता के सामने अब आप पार्टी एकमात्र विकल्प है। दिल्ली में आप सरकार बेहतर काम कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे