रायपुर

शादी का सामान लेकर लौटते हादसा, एक की मौत
16-Apr-2022 4:52 PM
शादी का सामान लेकर लौटते हादसा, एक की मौत

आरंग के निसदा के पास हादसा

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 16 अप्रैल।
शादी का सामान खरीदी कर घर लौटते शुक्रवार को दो बाइक सवार सडक़ हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार बाइक चलाते वक्त नियंत्रण छूट गया कि सिर के बल गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई। मामले में जीतेंद्र साहू निवासी निसदा की सूचना देने के बाद आरंग पुलिस ने मर्ग कायम किया। पुलिस ने बताया जीतेंद्र और उसका बड़ा भाई दिलीप साहू दोनों शादी का सामान खरीदने आरंग बाजार पहुंचे थे। शाम होने के बाद करीब सात बजे दोनों सामान लेकर वापस निसदा के लिए निकले। बाइक में सवार लोड होने के दौरान दिलीप ने तेज गति से गाड़ी दौड़ाने की कोशिश की। इसी बीच निसदा के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दिलीप का बाइक से नियंत्रण छूट गया। दिलीप और जीतेंद्र दोनों बाइक से नीचे गिर गए। सिर के बल गिरने की वजह से दिलीप का काफी सारा खून बह गया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जीतेंद्र को भी चोंटे आने के बाद उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। एक की मौत हो जाने की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया।
 


अन्य पोस्ट