रायपुर

अघोषित बिजली कटौती राजधानी रायपुर में बढ़ी
15-Apr-2022 10:06 PM
अघोषित बिजली कटौती राजधानी रायपुर में बढ़ी

भाठागांव में एक घण्टे से बिजली नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  15 अप्रैल।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव  में पिछले 1 घंटे से लाइट गोल है। बिजली क्यों चली गई है इसकी वजह बिजली विभाग बताने में असमर्थ है। कब तक बिजली आएगी इसकी भी कोई सूचना नहीं है।

राजधानी रायपुर में बिजली कटौती का यह हाल है तो समझा जा सकता है कि राजधानी के अलावा अन्य जिलों में बिजली की क्या स्थिति होगी। वैसे छत्तीसगढ़ में बिजली सरप्लस है, इस बात का दावा सरकार करती है।

गौरतलब है कि बिजली का बिल भी सरकार ने बढ़ा दिया है और बिजली की यह स्थिति है कि गर्मी में आए दिन राजधानी में किसी भी मोहल्ले में किसी भी वार्ड में अघोषित बिजली कटौती हो जाती है।

भाटा गांव में ही ज्यादातर बिजली कटौती होती है। ऐसा पुछले एक सप्ताह से देखने को मिल रहा है । दिन में कब बिजली कटौती हो जाएगी पता नहीं। जाहिर है कि शहर के अन्य हिस्सों में भी अघोषित बिजली कटौती का सिलसिला शुरू हो गया है। नागरिकों में बिजली कटौती से रोष बढ़ता जा रहा है।

वहीं राजधानी के कई वार्डों में बिजली कटौती की वजह से पानी भी कम मिल रहा है।


अन्य पोस्ट