रायपुर
महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव में शामिल भूपेश
14-Apr-2022 10:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 अप्रैल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां राजधानी के दादाबाड़ी में आयोजित भगवान महावीर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने जैन समाज के लोगों को भगवान महावीर स्वामी की 2621वीं जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर, कमल भंसाली, मनोज कोठारी, गुलाब दस्तानी सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे