रायपुर

सम्पत्ति कर जमा करने अंतिम 2 दिन
13-Apr-2022 8:00 PM
सम्पत्ति कर जमा करने अंतिम 2 दिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अप्रैल।
रायपुर नगर निगम क्षेत्र के मकान मालिकों को सम्पत्ति कर जमा करने के लिए कल और परसों अंतिम दो दिनों GVका समय है। इसके बाद निगम 6 प्रतिशत अधिभार के रूप में जुर्माना लेगा।

निगम के अपर आयुक्त राजस्व अरविंद शर्मा ने बताया कि सम्पत्ति कर  समेत अन्य करों को जमा करने का अंतिम अवसर 31 मार्च तक रहता है। किंतु इस बार शासनादेश के अनुसार महापौर एजाज ढेबर तथा निगमायुक्त प्रभात मलिक ने कर दाताओं को सहूलियत देते हुए 15 अप्रैल तक का जमा करने हेतु अवसर दिया। इसमें भी 13 दिन बीत चुके हैं और कल तथा परसों दो दिन ही बचे हैं। इन दो दिनों में अवकाश रहेगा। इस पर भी करदाताओं को कर जमा करने के सभी जोनों के राजस्व कार्यालय खुले रखे जाएंगे। अपर आयुक्त श्री शर्मा ने कहा कि यह अंतिम अवसर होगा। इसके बाद 6 फीसदी अधिभार के साथ बकायेदारों से जुर्माना वसूला जाएगा।


अन्य पोस्ट