रायपुर
जस्टिस मिन्हाज वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए
13-Apr-2022 6:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 अप्रैल। राज्य वक्फ बोर्ड के नवनियुक्त सदस्यों ने अपने में से ही जस्टिस गुलाम मिन्हाजुद्दीन को बोर्ड का नया अध्यक्ष चुना है।
जस्टिस मिन्हाजुद्दीन के नाम फैसल रिज़वी ने प्रस्तावित किया।जिसमें सभी सदस्यों द्वारा सहमति दी गई।
बैठक मे इमरान मेमन, पूर्व विधायक, इफ्फत आरा (भा.प्र.से.), महानिरीक्षक, पंजीयक एवं मुद्रांक रायपुर, मोहम्मद फिरोज खान, साजिद मेमन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. राज्य वक्फ बोर्ड उपस्थित थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत सदस्यों, बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारीयों के द्वारा किया गया
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे