रायपुर
होलिका दहन के वक्त डाला ज्वलनशील पदार्थ, एक झुलसा
13-Apr-2022 4:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 अप्रैल। होलिका दहन के वक्त अचानक से ज्वलनशील डाले जाने से एक व्यक्ति हादसे का का शिकार हो गया। अचानक लकडिय़ों में आग भभक जाने के बाद युवक उसकी चपेट में आ गया। बदन झुलस जाने के बाद पत्नी ने थाना आकर ज्वलनशील पदार्थ डालने वाले के खिलाफ जुर्म दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक सारिका वेदरकर ने आरोपी हरेश पंजवानी के खिलाफ केस दर्ज कराया। 17 मार्च को होलिका दहन के वक्त पीडि़ता का पति मौके मौजूद था। लकडिय़ों में आग लगाने के दौरान आरोपी ने जान बूझकर वहां पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया जिससे आग भभक गया। पास में खड़े पति का बदन आग की चपेट में आने की वजह से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल दाखिल कराना पड़ा। इस घटना में लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज करना बताया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे