रायपुर

अगले चार घंटे में अंधड़ चलेगी, गिरेगी बिजली
13-Apr-2022 4:49 PM
अगले चार घंटे में अंधड़ चलेगी, गिरेगी बिजली

रायपुर, 13 अप्रैल। मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, और इससे लगे जिलों में अगले 4 घंटे के दौरान मौसम बहुत ज्यादा खराब होने की संभावना बताई है। इस दौरान तेज अंधड़ के साथ गरज चमक के बादल बरसेंगे, और गाज भी गिर सकती है। यह बारिश कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद में भी हो सकती है। विभाग के अनुसार एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से पश्चिमी विदर्भ तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवा का आगमन लगातार  छत्तीसगढ़ में बना हुआ है। कल गुरूवार को भी छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।

प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।


अन्य पोस्ट