रायपुर

सूने मकान में चोरों का धावा, नगदी-जेवरात ले भागे
13-Apr-2022 4:48 PM
सूने मकान में चोरों का धावा, नगदी-जेवरात ले भागे

रायपुर, 13 अप्रैल। टिकरापारा इलाके में चोरों ने एक सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान का ताला तोडक़र अंदर से नगदी समेत जेवरात ले भागे। सूचना मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। बुधवार को पुलिस ने लेखूराम साहू की सूचना पर अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया। पुलिस ने बताया,  लेखूराम डुमतराई में हमाली का काम करता है। 12 तारीख को दोपहर 12.00 बजे घर में ताला लगाकर काम से बैंक गया था। पौन घंटे बाद जब वह लौटा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जांच करने पर देखा कि सामान आसपास बिखरे हुए हैं। आलमारी में जाकर तलाशी ली तब यहां से महंगे जेवरात और नगदी रकम चोरी करने की जानकारी मिली। आरोपी ने लगभग तीन हजार रुपये के साथ चालीस हजार रुपये के गहने चुरा लिए। मामले में तुरंत थाना जाकर सूचना दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट