रायपुर
दूसरे दिन भी मुंगेली प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा
12-Apr-2022 6:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अप्रैल। लगातार दूसरे दिन मुंगेली प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 43 डिग्री और सबसे कम कोरिया में 21 डिग्री रहा। प्रदेश में एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से से विदर्भ तक 0.9 km ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश के उत्तर में उत्तरी-पश्चिम और दक्षिण में दक्षिणी हवा का आगमन लगातार छत्तीसगढ़ में बना हुआ है।
कल 13 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उत्तर छग में अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड होने की सम्भावना है, परन्तु कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे