रायपुर

प्राफीट लेने बनाई फर्जी कंपनी, केस दर्ज
12-Apr-2022 5:04 PM
प्राफीट लेने बनाई फर्जी कंपनी, केस दर्ज

रायपुर, 12 अप्रैल। उरला थाना में फर्जी कंपनी बनाकर कारोबार करने का मामला फूटा है। शिकायत होने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है दूसरी कंपनी के दस्तावेज लेकर आरोपी ने फर्जी कंपनी बनाया। इसके बाद मैग्जीन खरीदारी करते हुए जीएसटी की चोरी की। इस मामले में शिकायत होने पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया, मामले में आतिफ नामक शख्स ने प्रार्थी वालजी भाई के कंपनी के दस्तावेज इस्तेमाल करते हुए फर्जीवाड़ा किया। आरोपी ने, प्रार्थी के बिना अनुमति के उसका आधार कार्ड, पेन कार्ड इस्तेमाल करते हुए फर्जी कंपनी बना लिया। इसके बाद इसी कंपनी के जरिए फर्जी बिल बनाते हुए सिल्कोन मेग्जीन पत्थर खरीदा। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी की चोरी की। प्रार्थी को कई दिनों बाद फर्जीवाड़ा करने का पता चला। इसके बाद तुरंत आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
 


अन्य पोस्ट