रायपुर

आप के प्रभारी झा पहुंचे, डॉ. पाठक 17 को आएंगे
11-Apr-2022 4:39 PM
आप के प्रभारी झा पहुंचे, डॉ. पाठक 17 को आएंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अप्रैल।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा 10 दिन के दौरे पर सोमवार दोपहर रायपुर पहुंचे। वे यहां राज्यसभा सांसद डॉ. संजीव पाठक के दौरे की तैयारियों के साथ पार्टी के अगले कार्यक्रम को संचालित करेंगे। संजीव झा प्रदेश में उन जिलों का दौरा करेंगे जंहा सामाजिक,राजनीतिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग जो आम आदमी पार्टी के बदलाव की राजनीति से जुडक़र प्रदेश हित के लिए कुछ बेहतर करना चाहते है उन सभी लोगों को पार्टी में प्रवेश करवाएंगे।

इसी तरह से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक 17 अप्रैल को रायपुर आ रहे हैं। उनके साथ दिल्ली केबिनेट मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय तथा प्रदेश प्रभारी संजीव झा  संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे व मीडिया के साथियों का इंटरव्यू का कार्यक्रम शाम तक होगा । साथ ही इस दिन प्रदेश की राजनीति से जुड़े कुछ बड़े नाम आम आदमी पार्टी की में प्रवेश कर सकतें हैं।

राज्यसभा सांसद डॉ.पाठक 18 को बिलासपुर में स्वागत रैली और पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान बाइक रैली व पदयात्रा के साथ रोड शो का कार्यक्रम होगा। साथ ही इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के पदाधिकारियों,जिला कमेटी,विधानसभा कमेटी व प्रदेश भर के साथी शामिल रहेंगें।
छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी गोपाल राय  व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा 19 अप्रैल को बिलासपुर में ही चुनाव2023 और संगठन विस्तार को लेकर ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस ट्रेनिंग के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रदेश कोर कमेटी के मेंबर, प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष/सचिव/संगठन मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष-सचिव-संगठन मंत्री के साथ ही लगभग 60 केंद्रीय पर्यवेक्षक शामिल होंगे।


अन्य पोस्ट