रायपुर

रविवार को हो सकती है हल्की बारिश
09-Apr-2022 5:16 PM
रविवार को हो सकती है हल्की बारिश

रायपुर, 9 अप्रैल। प्रदेश के उत्तर में उत्तरी और दक्षिण में दक्षिणी हवाएं लगातार छत्तीसगढ़ आ रहीं हैं। इसके चलते कल रविवार को भी छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उत्तर छग में अधिकतम तापमान वृद्धि होने की सम्भावना है, परन्तु कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है।

उत्तर छग में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति बनने की शुरूआत होने की सम्भावना है।


अन्य पोस्ट