रायपुर
देखें VIDEO : अतिक्रमण हटाने में लापरवाही का यह वीडियो देखें, जब लोगों की जान पर बन आई
06-Apr-2022 7:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अप्रैल। मोवा-दलदल सिवनी फोरलेन सड़क चौड़ीकरण के तहत बुधवार को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण तोड़े गए। इस दौरान पूरी लापरवाही से काम हुआ।एक मकान की पहली मंजिल तोड़ते समय मलबा बिजली के हाई टेंशन तार में जा गिरा। इससे वहां खड़े लोगों की जान पर बन आई। लोग इधर उधर भागने लगे। इसके अलावा पूरे इलाके की बिजली भी गुल हो गई। इसे सुधारने में करीब पांच घंटे से अधिक का समय लगा। इससे गर्मी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे