रायपुर
उरला में पुलिस ने सटोरिए को पकड़ा
05-Apr-2022 5:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 अप्रैल। शहर के आउटर इलाके में सट्टा कारोबार करने वाले एक शख्स को उरला पुलिस ने दबोचा है। आरोपी की तलाशी लेकर उसके पास से सट्टा पट्टी और नगदी रकम करीब ढाई हजार रुपये बरामद किया। पुलिस ने बताया आरोपी चंद्रशेखर कुर्रे इतवारी बाजार बीरगांव में रहता है। उसके द्वारा सट्टा कारोबार करने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर पुलिस ने आरोपी को दबोचा। मोबाइल फोन जांच करने पर मालूम हुआ ऑन लाइन पर्ची लेकर मोबाइल के जरिए दांव ले रहा था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे