रायपुर

मिंज आयोग ने तृतीय वित्त आयोग का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा
05-Apr-2022 5:21 PM
 मिंज आयोग ने तृतीय वित्त आयोग का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अप्रैल । 
राज्य वित्त आयोग  के अध्यक्ष सरजियस मिंज ने वित्त आयोग से संबंधित विभाग के साथ  बैठक की।
बैठक में  सरजियस मिंज ने  सभी विभागों को तृतीय राज्य वित्त आयोग की मान्य अनुशंसाओ पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए उनका पालन प्रतिवेदन शीघ्र भेजने के निर्देश दिए। आयोग द्वारा यह जानकारी दी गई कि पंचायत एवं नगरी निकायों से जानकारी एकत्र करने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है ।

इस सॉफ्टवेयर में जानकारी अपलोड करने में सहयोग करने के लिए पंचायत एवं नगरी प्रशासन विभाग से आग्रह किया गया । बैठक में उपस्थित वित्त सचिव  डी अलरमेलमंगई ने बताया कि  तृतीय  आयोग की अनुशंसाओं की क्रियान्वयन पर कार्यवाही प्रगति पर है। बैठक में आयोग द्वारा आयुक्त उच्च शिक्षा को आयोग के कार्य क्षेत्र से संबंधित छोटे-छोटे अध्ययन, जिन्हें 3 माह में पूर्ण किया जा सकेगा करवाने में सहयोग मांगा गया।ं बैठक में आयुक्त पंचायत विशेष सचिव पंचायत आयुक्त उच्च शिक्षा तथा संचालक एसआईआरडी , सचिव राज्य वित्त आयोग सतीश पांडेय उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट