रायपुर

सीएम ने दाऊ कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें किया नमन
04-Apr-2022 5:33 PM
सीएम ने दाऊ कल्याण सिंह की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 4 अप्रैल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को  छत्तीसगढ़ के महान दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी उपस्थित थे। सीएम बघेल ने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह दानशीलता के लिए प्रसिद्ध हैं। वे दीन-दुखियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। दाऊ कल्याण सिंह ने रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल के अलावा अनेक अस्पताल , पुस्तकालय, कॉलेज, जलाशय जैसे कई कामों के लिए मुक्त हाथों से कई एकड़ जमीन दान कर दी। इससे समाज के हर वर्ग को आसानी से शिक्षा और चिकित्सा सुविधा देने में मदद मिली।


अन्य पोस्ट