रायपुर

कल सीएम बघेल को फेडरेशन देगा पेंशन दृष्टा सम्मान
03-Apr-2022 5:38 PM
 कल सीएम बघेल को फेडरेशन देगा पेंशन दृष्टा सम्मान

रायपुर, 3 अप्रैल। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 4 अप्रैल को इंद्रावती भवन नवा रायपुर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पेंशन दृष्टा सम्मान से सम्मानित करेगा। छत्तीसगढ़ के इतिहास में ये पहला अवसर होगा कि कर्मचारी-अधिकारियो के द्वारा सम्मेलन में मुख्यमंत्री को उपाधि से सम्मानित किया जा रहा है।        फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा,महामंत्री आर के रिछारिया,सचिव राजेश चटर्जी,कोषाध्यक्ष सतीश मिश्रा, मुख्य प्रवक्ता विजय झा ,प्रवक्ता बी पी शर्मा एवं संगठन मंत्री संजय सिंह का कहना है कि फेडरेशन के 14 सूत्रीय माँग पत्र में यह मुद्दा शामिल था। उन्होंने बताया कि फेडरेशन के रणनीतिकारों के सोच के दायरे में कर्मचारियों केभविष्य की आवश्यकता भी है।


अन्य पोस्ट