रायपुर
आदिवासियों पर लाठी-गोली चलाने वाली सरकार- विष्णुदेव
01-Apr-2022 8:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 अप्रैल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने नारायणपुर में प्रदर्शन कर रहे आदिवासी समाज के हजारों लोगों पर पुलिस लाठी चार्ज की भर्त्सना करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल सरकार आदिवासियों पर जुल्म ढा रही है।
कांग्रेस ने आदिवासियों की भावनाओं से खिलवाड़ करके सत्ता तो हासिल कर ली लेकिन अब उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। श्री साय ने कहा कि आख़िर भूपेश बघेल को क्या दुश्मनी है आदिवासियों से, यह समझ से परे है। इन्हें नक्सली बता कर गोलियों से भून रही है, लाठी बरसा रही है। उनका हक़ छीन रही है।
श्री साय ने कहा कि सीएम बघेल को याद रखना चाहिये कि ईश्वर की लाठी बेआवाज़ होती है। मजलूमों पर बरसायी गयी एक-एक लाठी का हिसाब बघेल को देना होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे