रायपुर

सडक़ पार करते युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी ठोकर, मौत
31-Mar-2022 5:37 PM
सडक़ पार करते युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी ठोकर, मौत

रायपुर, 31 मार्च। सिविल लाईन थाना इलाके में तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई । पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंडरी शराब दुकान के पास पैदल चलकर रोड क्रास करते युवक को अज्ञात वाहन चालक ने ठोकर मारकर घायल कर दिया। युवक का नाम तोषण पाठक बताया गया है, जो शिव मंदिर के पास सिविल लाईन का निवासी है। घायल पड़े युवक को देख राह चलते लोगों ने 108 में काल कर एम्बुलेंस से इलाज के लिए एम्स मे भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान तोषण पाठक की मौत हो गई । पुलिस वाहन के नंबर को आरटीओ से ट्रेस कर आरोपी की तलाश कर रही है।


अन्य पोस्ट