रायपुर
टाटीबंध चौक में हादसा, ट्रेलर ने कार को घसीटते हुए ओवरटेक किया, कोई जनहानि नहीं
30-Mar-2022 5:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 मार्च। टाटीबंध चौक में सडक़ हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को ठोकर मार दी। हादसे की जानकारी देते हुए ड्राईवर ने पुलिस को बताया कि वे अपने डायरेक्टर महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को लेकर कुम्हारी से धनेली जा रहा था। टाटीबंध चौक पहुंचे थे. तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर चालक ओवरटेक करने तेज एवं लापरवाही पूर्वक ड्राइव किया,इसी दौरान ट्रेलर कार को घसीटते हुए आगे जा निकला। इससे कार के पीछे का बैक लाईट एवं बाडी डेमेज हुआ। हालांकि कार में बैठे लोगों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। ड्राईवर की शिकायत पर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे