रायपुर

बुधवार सबसे गर्म दिन के रूप में बीत रहा
30-Mar-2022 5:56 PM
बुधवार सबसे गर्म दिन के रूप में बीत रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 मार्च। प्रदेश में उत्तर-पश्चिम  से गरम और शुष्क हवा आ रही है । इसके कारण प्रदेश में तीखी गर्मी पडऩे लगी है। आज अब तक के आंकड़ों के मुताबिक बिलासपुर प्रदेश में सर्वाधिक गर्म है। जहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद राजनांदगांव  दुर्ग , रायपुर में 40 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की सम्भावना है। और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

बस्तर संभाग में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।। परन्तु अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड बनने की संभावना है।


अन्य पोस्ट