रायपुर

बिग बाजार के सेल्समैन से लाखों की ठगी
29-Mar-2022 7:08 PM
बिग बाजार के सेल्समैन से लाखों की ठगी

रायपुर, 29 मार्च। तेलीबांधा पुलिस ने बिग बाजार में काम करने युवक से धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने स्वयं को एसबीआई का एजेंट बताकर सवा लाख रूपए ठग लिए। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मेग्नेटो मॉल में सेल्स मेन का काम करने वाले सुरेश कुमार खुंटे के मोबाईल पर आरोपी ने अपने मोबाईल नम्बर 9134524229 से फोन कर खुद को एसबीआई का एजेंट बताया।  कहा कि के्रडिट कार्ड के सीपीपी प्लान बंद हो रहा है और पुन: एक्टिवेट करने के नाम पर सुरेश का कार्ड का नम्बर पूछा। इसके बाद आरोपी ने ओटीपी मोबाईल पर भेजा। जिसके बाद आरोपी ने ओटीपी नम्बर की मांग कर के्रडिट कार्ड खाते से 1 लाख 36 हजार रूपए निकाल लिया। सुरेश ने थाना में शिकायत दर्ज कराई।

आरापी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया।  मामले को संज्ञान में लेते हुऐं तेलीबांधा थाना पुलिस और सायबर सेल की टीम मोबाईल नम्बर को ट्रेस आरोपी की तलाश कर रही है।


अन्य पोस्ट