रायपुर

बिजली की नई दरें 31 को घोषित नहीं हो रही, लागू 1 अप्रैल से ही होंगी
28-Mar-2022 5:58 PM
बिजली की नई दरें 31 को घोषित नहीं हो रही, लागू 1 अप्रैल से ही होंगी

रायपुर, 28 मार्च। छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी की नई बिजली दरें 31मार्च को घोषित नहीं हो पाएंगी। दरें तय करने वाले विद्युत नियामक आयोग ने तकनीकी दिक्कतों के चलते घोषणा में कुछ दिनों की देरी होने की बात कही है। घोषणा जब भी हो, नयी दरें बैक डेट पर एक अप्रैल से ही लागू होंगी। इस बार घरेलू और कृषि की दरों में बड़े उछाल की संभावना नहीं है।


अन्य पोस्ट