रायपुर

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी हुकिन्स आ रहे छत्तीसगढ़
27-Mar-2022 4:23 PM
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी हुकिन्स आ रहे छत्तीसगढ़

रायपुर, 27 मार्च।  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रभारी जोसफ़ जान हुकिन्स कल दो दिवसीय रायपुर आ रहे हैं। हुकिन्स जबलपुर से शाम रायपुर पहुंचेंगे। वे कल ही रायपुर शहर व ग्रामीण जि़ला इकाइयों की बैठक में हिस्सा लेंगे। मंगलवार को  पिथौरा में मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक लेंगे, जिसमें मोर्चा प्रभारी डॉ. सलीम राज, प्रदेश अध्यक्ष आरिफ़ खान, रायपुर शहर जि़ला भाजपा अध्यक्ष व पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, महासमुन्द जि़ला भाजपा अध्यक्ष  रूपकुमारी चौधरी भी मौजूद रहेंगी।
 


अन्य पोस्ट