रायपुर

इंद्रावती भवन में सीएम के अभिनंदन की जोरदार तैयारी
26-Mar-2022 8:32 PM
इंद्रावती भवन में सीएम के अभिनंदन की जोरदार तैयारी

पेंशन योजना को लेकर उत्साह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,  26 मार्च।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा इंद्रावती भवन के विभिन्न संगठनों की बैठक हुई।

बैठक में 4 अप्रैल को इंद्रावती भवन मे दोपहर 2 बजे  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुरानी पेंशन योजला बहाल करने की घोषणा के कारण ऐतिहासिक स्वागत  करने का निर्णय लिया गया।

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा एवं संचालनालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामसागर कौशले ने बताया है कि इन्द्रावती भवन में संचालित 48 विभागों के समस्त अधिकारी-कर्मचारी इस अयोजन में सम्मिलित होंगें। साथ ही प्रदेश भर से हजारों कर्मचारी-अधिकारी ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।

बैठक में पदाधिकारियों द्वारा इंद्रावती भवन के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री से कराने एनआरडीए एवम् नोडल अधिकारी को पत्र भेजने  प्रस्ताव भी पारित किया गया।

बैठक में  फेडरेशन के महासचिव आर के रिछारिया, संजय सिंह, नंदलाल चौधरी, रोशन धुरंधर, देवाशीष दास, अनिल मालेकर, आलोक वशिष्ट, जय साहू, अमित पाटिल, राज कुमार, भोला राम कीर, रवि देवांगन,भोला राम पटेल, नीरज राय, टाकेश, आर.एन.पटेल, भोला राम कीर, सुभाष श्रीवास्तव, डीकेन्द्र खुटे,  श्रीमती विद्या दुबे, कुमार यादव, सुरेश ढीढी सहित बड़ी  संख्या में कर्मचारी अधिकारी नेता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट