रायपुर
एम. गीता केन्द्र के लिए रिलीव, रितु सेन नाडा की डीजी
26-Mar-2022 6:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 मार्च। 1997 बैच की आईएएस अफसर एम गीता को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने शुक्रवार को रिलीव कर दिया है। गीता इस समय छत्तीसगढ़ भवन दिल्ली में आवासीय आयुक्त के पद पर कार्य कर रही थीं। उन्हें केन्द्रीय कृषि विभाग में संयुक्त सचिव पदस्थ किया गया है। गीता की जगह फिलहाल आवासीय आयुक्त का कार्यभार किसी दूसरे अफसर को नहीं दिया गया है। दुसरी ओर केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर की आई ए एस रितु सेन को नयी पोस्टिंग दी है। 03 बेच की अफसर रितु सेन नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी, (नाड़ा) की सीईओ और महानिदेशक होंगी। नाडा का काम, ड्रग लेकर ताकत बढ़ाने वाले खिलाडिय़ों की जांच करना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे