रायपुर

8 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार, मप्र ले जा रहे थे
26-Mar-2022 4:29 PM
8 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार, मप्र ले जा रहे थे

रायपुर, 26 मार्च।  पुलिस ने ओडिशा से गांजा की तस्करी कर एमपी ले जा रहे दो तस्करों को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम योगेश और दुर्गेश ठाकुर बताया जा रहा है।  पुलिस ने तस्करों से 8 किलो गांजा बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों तस्कर शुक्रवार को गांजा लेकर अंतरराज्यीय बस स्टैंड रावणभाठा पहुंचे थे और मध्य प्रदेश जाने के लिए बस की प्रतीक्षा कर रहे थे। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दो संदिग्ध युवक यहां बस का इंतजार कर रहे हैं। जिसके आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट