रायपुर

एक माह में नया धरना स्थल, सराफा व्यापारियों की मांग पर कलेक्टर ने दिलाया भरोसा
25-Mar-2022 7:02 PM
एक माह में नया धरना स्थल, सराफा व्यापारियों की मांग पर कलेक्टर ने दिलाया भरोसा

रायपुर, 25 मार्च। रायपुर सराफा एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश सौरभ कुमार से मुलाकात की। व्यापारियों ने धरना के कारण रोजाना लग रहे जाम के बारे में अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने एक माह के भीतर  बूढ़ातालाब धरना स्थल को अन्यंत्र स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया, उन्होंने कहा कि धरना स्थल के लिए दूसरी जगह का चयन कर लिया है। प्रतिनिधिमंडल में रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरख मालू, लक्ष्मी नारायण लाहोटी, प्रहलाद सोनी, अनिल कुचेरिया, देवेंद्र सोनी, प्रमित नियोगी, संजय पारख, आलोक टाटिया शामिल थे।

श्री मालू ने कलेक्टर को  बताया कि अभी वर्तमान समय में धरना प्रदर्शन के कारण पिछले आठ -दस दिनों से रोजाना लग रहे जाम के कारण सराफा कारोबारियों के साथ ही आम नागरिक भी काफी परेशान हो गए हैं। इस जाम का उठाईगिर तो फायदा उठा ही रहे है। पूर्व में इसे अस्थायी धरना स्थल घोषित किया गया था।


अन्य पोस्ट