रायपुर

1192 टीन तेल लेकर फरार ड्राइवर ट्रक समेत गिरफ्तार
25-Mar-2022 6:55 PM
1192 टीन तेल लेकर फरार ड्राइवर ट्रक समेत गिरफ्तार

रायपुर, 25 मार्च। पंडरी पुलिस ने सीटीए लॉजिस्टिक के एक ड्राइवर  कोमल सारथी को गुरूवार रात रावाभाठा पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तेल लोडेड ट्रक को जब्त कर लिया।  कोमल के खिलाफ  धारा 407 का अपराध दर्ज किया गया। ड्राइवर पर आरोप है कि वह 1192 टन फार्चुन तेज से बड़ा ट्रक लेकर फरार हो गया। पंडरी मोवा थाने में यशवंत वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। यशवंत सीटीए लाजिस्टिक लिमिटेड की शाखा टाटीबंध रायपुर में शाखा प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी का मुख्यालय कोलकता में हैं। कंपनी ब्रोकर और ट्रांसपोर्टरों के माध्यम से ट्रक लगाकर माल को व्यापारियों के आर्डर पर पहुंचाती है।


अन्य पोस्ट