रायपुर

प्रधानमंत्री फसल बीमा मुआवजा किसानों के खाते के बजाय ज़िला सहकारी बैंक में ट्रांसफ़र
24-Mar-2022 7:05 PM
प्रधानमंत्री फसल बीमा मुआवजा किसानों के खाते के बजाय ज़िला सहकारी बैंक में ट्रांसफ़र

ऐतराज जताया, बैंक में प्रदर्शन

रायपुर,  24 मार्च। भाजपा किसान मोर्चा के के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास ने प्रधानमंत्री फसल बीमा के मुआवजा के तहत रायपुर संभाग के किसानों को 195 करोड़ रुपए डीबीटी के तहत बीमा कंपनी द्वारा सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर करने के बजाय ज़िला सहकारी बैंक के खाते में ट्रांसफ़र किए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया और कहा है कि प्रदेश सरकार और उसकी प्रशासनिक मशीनरी भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का कोई मौक़ा नहीं छोड़ रही है और किसानों के साथ क़दम-क़दम पर अन्याय की पराकाष्ठा कर रही है।  

श्रीवास के नेतृत्व में गुरुवार को राजधानी के ज़िला सहकारी बैंक में प्रदर्शन कियाा गया, जिसमें किसान मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष गज्जू साहू, जिला मंत्री नरेश नामदेव, कार्यालय मंत्री दिनेश तिवारी, जिला सदस्य मनहरण लाल साहू, सुशील श्रीवास, मंडल अध्यक्ष शंकर विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष द्वय परमानंद साहू व नरेन्द्र साहू, शरद ताम्रकार, गिरीश अवधिया कार्यालय मंत्री छोटा पिंटू गजेंद्र समेत भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्त्ता सम्मिलित हुए।


अन्य पोस्ट