रायपुर
होली में खूब छककर पीया, मंत्री लखमा ने कहा-ये पैसा विकास कार्यों में लगेगा
24-Mar-2022 6:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 मार्च। होली के मौके पर शौकीनों और आदतन शराबियों ने होली के मौके पर इस बार खूब छककर पीया। आबकारी विभाग के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। इस बिक्री से सरकार के मंत्री भी गदगद हैं।
आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि हमारी शराब नीति हिंदुस्तान में अच्छी नीति, जिस वजह से झारखंड ने इस नीति को अपनाया, मध्य प्रदेश सरकार लगातार इस नीति के बारे में पूछ रही और अच्छी चीजों से किसी के पेट दर्द नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शराब का पैसा जनता के विकास पेंशन और नौकरी में काम आएगा, इसलिए ये अच्छा काम है। अफसरों ने बताया कि होली के 3 दिन में 18 करोड़ के शराब बिक्री। इसमें सबसे ज्यादा देसी शराब की बिक्री हुई। अफसरों ने जिले में 12 करोड़ रुपए के शराब बिक्री की उम्मीद जताई थी, लेकिन बंपर बिक्री हुई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे