रायपुर
रायपुर, 24 मार्च। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने जरिया-ए-रिश्ता में पहली मुलाकात के नाम से एक बेहतरीन पहल की है। पहली मुलाकात का मतलब दो परिवारों के मुलाकात कराने की आसान जगह व मुफीद सुविधा है। इस पहल का मुख्य मकसद शादियों में होने वाली हजार तैयारियों और बेफिजुल खर्चों से बचत कराना है।
ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के शेख इरफान सुल्तान ने बताया कि कोई भी मुस्लिम परिवार बीपी पुजारी स्कूल के पीछे राजातालाब, फोन नंबर (0771)4221364 पर संपर्क कर नि:शल्क सेवा का लाभ उठा सकता है।
फाउंडेशन में 18 से 50 साल तक के लडक़े, लड़कियों, बेवा, तलाकशुदा का बायोडाटा उपलब्ध है. जरिया-ए-रिश्ता अब तक 300 से अधिक रिश्ते लगा चुकी है. आज पूरे प्रदेश में बड़ी आसानी से एएमडब्लूफाउंडेशन डॉट ईन साईट के माध्यम से प्रत्येक मुस्लिम परिवार में अपनी सेवायें पहुंचा रही है। जरिया-ए-रिश्ता के मुख्य कार्यकारी टीम में प्रदेश संरक्षक मो. इरफान अशरफी (इस्माईल ब्रदर्स), मुख्य सलाहकार अयूब अली, संरक्षक सदस्य शेख इरफान सुलतान, प्रभारी हाजी अब्दुल, संयोजक तनवीर नवाब तथा समन्वयक-तौसिफ अशरफी हैं।