रायपुर

रिटायर्ड कर्मचारी के बेटे को खाद्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों ठगे
24-Mar-2022 4:24 PM
रिटायर्ड कर्मचारी के बेटे को खाद्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों ठगे

खाद्य निरीक्षक बनाने का किया वादा, सात लाख वसूले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मार्च।
रायपुर के सिविल लाईन थाना इलाके मेेंं रहने वाले युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी हो गई।
पुलिस ने बताया कि बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी अजय प्रकाश बाघे से लाखों रुपए की धोखाधड़ी हुई है। बेटे की नौकरी खाद्य विभाग में लगवाने के नाम पर 7 लाख रुपए एंठे  गए। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है । पुलिस ने इसकी शिकायत पर रोनी ब्राउन उर्फ समीर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है ।  पुलिस ने बताया कि अजय वाघे से उनके बेटे हिमांशु वाघे की नौकरी खाद्य विभाग में लगवाने के नाम रोनी  ने सात लाख रुपये ले लिए। एक महिने  के भीतर पूरी रकम ली गई। लेकिन अब तक न ही नौकरी लगी और न ही पैसे वापस किए गए। अजय कुमार वाघे का बेटा हिमांशु वाघे एम . टेक इंजिनियरिंग करने के बाद प्राइवेट कंपनी में काम करता है । मोहल्ले मे रहने वाला रोनी ब्राउन ऊर्फ समीर ने घर आकर हिमांशु के पिता से सरकारी नौकरी में लगवाने झांसा दिया । कई लोगों को मंत्रालय व राजभवन में नौकरी लगवाने की बात कही। कुछ दिन पहले खाद्य निरीक्षक पद की भर्ती निकली थी। हिमांशु ने फार्म भी भरा था । यह बात रोनी ब्राउन को पता था । उसने हिमांशु के पिता को झांसे में लिया और कहा उसकी पत्नी भी कई लोगों की नौकरी लगवा चुकी है । हिमांशु के पिता झांसे में आ गए और बेटे के प्रवेश पत्र की फोटो कापी रोनी को दे दी । नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये की मांग की । जिस पर प्रार्थी अजय ने चेक  से पहली बार साढे तीन लाख रुपये दिये और बचे हुए पैसे की मांग परीक्षा से पहले की गई दुसरी किस्त में किया था।


अन्य पोस्ट