रायपुर

गाली-गलौज से मना किया हथियार से वार, घायल
24-Mar-2022 4:23 PM
गाली-गलौज से मना किया हथियार से वार, घायल

रायपुर, 24 मार्च। आजाद चौक थाना इलाके में बुधवार रात में दोस्तों में विवाद और गाली गलोज कर रहे थे। ऐसा करने से मना करने वाले पर युवकों ने धारदार हथियार से पीठ पर वार कर घायल किया । पुलिस के अनुसार आमापारा में रहने वाले तनमय नागवानी के घर के पास आरोपी नरेश श्रीवास और उसके साथी रात को गली में गाली गलोज कर रहे थे किसी बात को लेकर दोनों में हाथापाई होने लगी थी जिसे देख कर तनमय ने मना किया, जिससे आरोपी गुस्से में आ गये और दोनों के बीच हाथापाई होने लगा जिसपर नरेश ने धारदार हथियार से पीठ पर वार कर घायल किया। नमन नागवानी की शिकायत पर आजाद चौक पुलिस ने नरेश श्रीवास को गिरफ्तार कर धारा 294,506,323 का अपराध दर्ज किया है।
 


अन्य पोस्ट