रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य सेवा ( पीएससी) की प्री परीक्षा पास कर चुके लोगों के लिए मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 अप्रैल है। बता दें मुख्य परीक्षा में वे कैंडिडेट्स जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य सेवा की प्री परीक्षा पास कर ली है, वे मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मुख्य परीक्षा के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट श्चह्यष्.ष्द्द.द्दश1.द्बठ्ठ पर जाना होगा।
छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस मुख्य परीक्षा के आवेदनों में सुधार तय तारीख के अंदर ही किए जा सकते हैं. इसके लिए आयोग ने 7 अप्रैल से 11 अप्रैल की तारीख तय की है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 अप्रैल है। बता दें कि छत्तीसगढ़ पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 से 29 मई के बीच किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ स्टेट सर्विस मेन एग्जाम के माध्यम से कुल 171 पद भरे जाएंगे. ये वैकेंसीज विभिन्न सरकारी विभागों के लिए हैं. परीक्षा कुल तीन भागों में पूरी होगी. प्री परीक्षा आयोजित हो चुकी है। इसमें चयनित कैंडिडेट्स मेन्स एग्जाम देंगे और इसमें सेलेक्टेड कैंडिडेट्स इंटरव्यू देंगे। तब अंतिम चयन होगा।