रायपुर

शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव का बलिदान देशभक्त बनाता है-सीएम बघेल
23-Mar-2022 6:34 PM
 शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव का बलिदान देशभक्त बनाता है-सीएम बघेल

रायपुर, 23 मार्च। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया है।  श्री बघेल ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले इन देशभक्तों का त्याग एवं बलिदान हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। इन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी।

इन अमर शहीदों का बलिदान युगों-युगों तक भारतीय जनमानस में देशभक्ति की भावना जागृत करता रहेगा। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह और खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत भी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट