रायपुर

दोस्त की पत्नी का मोबाइल रिचार्ज के बाद नंबर सेव किया, निकटता बढ़ाई और दुष्कर्म, फरार
23-Mar-2022 6:34 PM
दोस्त की पत्नी का मोबाइल रिचार्ज के बाद नंबर सेव किया, निकटता बढ़ाई और दुष्कर्म, फरार

चौथी बटालियन माना में तैनात सिपाही की करतूत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 मार्च। रायुपर के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में रहने वाले पुलिसकर्मी की पत्नी से दुष्कर्म का मामला  सामने आया है । इस मामले में आरोप साथी पुलिसकर्मी पर लगा हैं  जिसने उस महिला के साथ यह हरकत की।  फिलहाल आरोपी फरार है।  मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। जवान की पत्नी ने थाने में आपबीती बताई है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज  कर लिया है। इस मामले में  आरोपी ने अपने साथी के घर आताजाता था। इसी बीच दोनों में दोस्ती हुई, जिसके बााद आरोपी ने साथी की पत्नी को बातों में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। जब पीडि़ता के साथ लगातार इस तरह जबरन संबंध बनाने की कोशिश की जाने लगी तो उसने इसका विरोध किया पीडि़ता ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी। पति ने थाने में शिकायत की। आरोपी के नाम अनिल गोंड बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने महिला के साथ दो से तीन बार दुष्कर्म किया। अब उसके बाद दबाव बनाता रहा।

 डर की वजह से उसने ये बात अपने पति को नहीं बताई थी, लेकिन जब आरोपी ने जबरन संबंध बनाने की फिर कोशिश की तो उसने अपने पति को जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी जवान और महिला का पति चौथी बटालियन माना में तैनात है। पति ने अपने साथी जवान अनिल गोंड़ से पत्नी के मोबाइल नंबर पर रिचार्ज करवाया था। उसके बाद से आरोपी लगातार पीडि़ता  को फोन कर अश्लील बातें किया करता था, और मौका देखकर दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दे चुका है। रायपुर पश्चिम एडिशनल एसपी आकाश राव ने बताया कि  आरोपी की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट