रायपुर
तेरापंथ सभा ने साध्वी कनकप्रभा को याद किया
23-Mar-2022 4:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 मार्च। आचार्य श्री महाश्रमण के निर्देशानुसार महाश्रमणी साध्वी प्रमुखा कनक प्रभा की स्मृति ने सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ चार लोगस्स एवं नवकार महामंत्र के ध्यान से हुआ। मंगलाचरण श्रीमती प्रिया पोकरणा ने किया। कनक प्रभा का संक्षिप्त परिचय महिला मंडल कि उपाध्यक्ष प्रमिला भंसाली ने दिया।
तत्पश्चात तेरापंथ सभा के अध्यक्ष सुरेन्द्र चोरडिय़ा, महिला मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला बरलोटा, युवक परिषद के अध्यक्ष विरेंद्र डागा, प्रेक्षावाहिनी के अध्यक्ष सुरेन्द्र ओसवाल और अणुव्रत समिति के अध्यक्ष जीतमल जैन ने श्रध्दांजलि अर्पित की। समाज के अनेक वरिष्ठ श्रावक-श्राविकाओं ने भी भावों के श्रध्दा सुमन प्रेषित किए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सौम्या लुंकड़ ने किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे