रायपुर

जेसीजी कॉलेज के छात्रों ने सीखा टीवी बनाना, पर्यटन मंडल के दफ्तर भी गए
23-Mar-2022 4:46 PM
जेसीजी कॉलेज के छात्रों ने सीखा टीवी बनाना, पर्यटन मंडल के दफ्तर भी गए

रायपुर, 23 मार्च।  शासकीय जेसीजी कॉलेज के डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट के छात्रों ने अरहम टेक्नोलॉजी लिमिटेड नया रायपुर स्टार शाइन टीवी निर्माता एवं फैक्ट्री का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को टीवी असेंबली की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।  उन्हें बताया गया कि टीवी निर्माण के लिए 80 से 220 तक छोटे-बड़े उपकरणों की आवश्यकता होती है जिसके लिए कुल 18 क्रम से गुजारना पड़ता है।  इस दल का नेतृत्व प्रधानाध्यापक तपेश गुप्ता ने किया। छात्रों ने पर्यटन मंडल पर्यटन मंडल के कामकाज को भी देखा। इस संदर्भ में प्रशिक्षक प्रवीण वर्मा जी के द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई पर्यटन केंद्रों जिसमें धार्मिक प्राकृतिक चिकित्सा जल पर्यटन जैसे अनेक बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की उप महाप्रबंधक श्रीरंग पाठक ने भी छात्रों को संबोधित किया।


अन्य पोस्ट