रायपुर
सडक़ पर कट मार रहे थे, मना किया तो चाकू से हमला, गिरफ्तार
23-Mar-2022 4:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 मार्च। विधानसभा थाना अंतर्गत सड्डू के मनीष फुटवेयर के पास सडक़ पर चाकूबाजी की घटना हुई। सडक़ पर अंश गुप्ता, और उसके साथी लापरवाही पूर्वक मोटरसायकल चला रहे थे। वे अपने पिछे आ रहे अन्य वाहनों चालकों को कट मार रहे थे। यह देख सड्डू के ही वेदप्रकाश ने उन्हें मना किया। इससे नाराज लडक़ों ने वेदप्रकाश पर चाकू से हमला किया, और फरार हो गए। इस हमले में वेदप्रकाश घायल हो गए। इसकी रिपोर्ट उसने विधानसभा थाने में दर्ज कराई है।
पुलिस ने घटना स्थल में जाकर पूछताछ कर गाड़ी के नम्बर से ट्रेस करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अंश गुप्ता और साथियों को गिरफ्तार कर उनकी बाइक एक चाकू बरामद कर धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे