रायपुर
तलवार लेकर घुमते दो गिरफ्तार, इलाके में लोगों को धमकाने का आरोप
22-Mar-2022 5:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 मार्च। कोतवाली थाना इलाके में आने जाने वालों को तलवार लेकर धमकाने के मामले में साइबर सेल की टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है । बताया गया कि विघा नगर के जय भसेले होटल के पास मुखबीर की सूचना पर साइबर सेल ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है । उसके पास से तलवार बरामद किया गया, जिससे वह आम लोगों को डरा धमका रहा था। पहले पुलिस के आला अफसरों को जानकारी मिली, तो मुखबीर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर चिन्हांकित कर युवक को गिरफ्तार किया । कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम अजय बाग और राजू बाग बताया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग देशी तलवार जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रीम कार्यवाही की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे