रायपुर

हार्मोनी ग्रुप ने वृध्दाश्रम में मनाई होली
22-Mar-2022 5:30 PM
हार्मोनी ग्रुप ने वृध्दाश्रम में मनाई होली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 मार्च। 
हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संजीवनी वृद्धा आश्रम में होली मिलन का आयोजन  किया गया। ग्रुप  के कलाकारों ने होली के गीत प्रस्तुत कर  सभी बुजुर्गों का मनोरंजन किया। होली के गीतों पर कई बुजुर्ग थिरकते हुए नजर आये। गीत संगीत के पश्चात, सभी ने बुजुर्गों के साथ गुलाल एवं फूलों की होली खेली। कार्यक्रम के आयोजक डी. नागेश राव  बताया कि विगत 6 सालो से होली मिलन का कार्यक्रम वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों के साथ कर रहे है।


अन्य पोस्ट