रायपुर
छत्तीसगढ़ी डायलॉग सुनाकर बटोरी तालियां
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 22 मार्च। चिन्मय फाउंडेशन का होली मिलन समारोह 20 मार्च को सीआईटी कालेज भेलवाडीह में संपन्न हुआ। होली मिलन समारोह में आसपास दर्जनों गांव के सरपंच पंच गन, जनपद सदस्य तथा पत्रकार गण शामिल हुए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ीआर्केस्टा का का भी आयोजन किया गया। छैया भुइयां छत्तीसगढ़ी फिल्म के प्रसिद्ध कलाकार शेखर सोनी ने डायलॉग सुना कर खूब तालियां बटोरी।
इस अवसर पर चिन्मया फाउंडेशन के संयोजक प्रकाश दावड़ा, चिन्मय दावड़ा ने कहा कि इस कैंपस को हम शीघ्र ही यूनिवर्सिटी के रूप में डेवलप करना चाह रहे हैं, हमारे छात्र इस कैंपस से पूरे पढ़ाई करके कौशल उन्नयन का कार्य भी यही ही प्राप्त करेंगे, साथ ही साथ क्षेत्र के आसपास के गांव के युवा बेरोजगारों को भी पूरा पूरा अवसर दिया जाएगा।
सरपंच पंच गन जनपद सदस्य गण एवं पत्रकार गण भी उद्बोधन देकर चिन्मय फाउंडेशन के आयोजक को धन्यवाद ज्ञापित किया। समस्त जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों का शाल भेंट करके चिन्मय फाउंडेशन द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन निरंजन साहू एवं नीलकमल साहू द्वारा किया गया।