रायपुर
राष्ट्रीय विद्यालय में बालिकाओं को सायकल वितरण
21-Mar-2022 5:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 मार्च। राष्ट्रीय विद्यालय समिति द्वारा संचालित राष्ट्रीय उ.मा. विद्यालय कचहरी चौक रायपुर में कक्षा 9 -10 छात्राओं को नि:शुल्क सरस्वती सायकल का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने बालिकाओं को ये सायकल दिए। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रमा वर्मा, डागा कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती संगीता प्रभारी शिक्षक रंजय अनंत सहित विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे